नवादा में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद दिखा उत्साह, ईशान किशन की दादी ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

नवादा में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद दिखा उत्साह, ईशान किशन की दादी ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

नवादा में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद दिखा उत्साह ईशान किशन की दादी ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बिहार के नवादा में जश्न का माहौल है. इस दौरान एक खास तस्वीर सामने आई, जिसमें भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की दादी सावित्री शर्मा ढोल बजाती नजर आईं.

नवादा नगर के न्यू एरिया स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन सावित्री शर्मा ने ढोल बजाया और नृत्य भी किया. उनके साथ स्कूल के अन्य कर्मचारी भी जश्न में शामिल हुए.

सावित्री शर्मा नवादा की पूर्व सिविल सर्जन हैं और जिले की एक प्रसिद्ध डॉक्टर के रूप में अपनी नर्सिंग होम चलाती हैं. ईशान किशन का पैतृक घर भी नवादा में ही है.

नवादा में जगह-जगह आतिशबाजी की जा रही है. सोमवार को कई स्थानों पर लोगों ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की तस्वीर हाथों में लेकर जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर वीडियो भी साझा किए.

सावित्री शर्मा को एक निजी स्कूल में आमंत्रित किया गया था, जहां उनका स्वागत ढोल बजाकर किया गया. ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के बाद हुए इस जश्न में उनकी दादी ने भी ढोल बजाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: सहरसा में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर बवाल, बच्चों ने किया बहिष्कार; जांच के आदेश

संबंधित सामग्री

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

देश-विदेश

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए