दानापुर में अंतरराज्यीय साइबर ठगों का पर्दाफाश, महिला समेत 10 गिरफ्तार

दानापुर में अंतरराज्यीय साइबर ठगों का पर्दाफाश, महिला समेत 10 गिरफ्तार

दानापुर में अंतरराज्यीय साइबर ठगों का पर्दाफाश महिला समेत 10 गिरफ्तार

राजू राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
दानापुर में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 10 लोगो को गिरफ्तार किया गया है. वही दानापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में एक महिला समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में पांच बिहार, चार केरल और एक अहमदाबाद का निवासी है. यह कार्रवाई एसएसपी और सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर एएसपी शिवम धाकड़ के नेतृत्व में की गई. शुक्रवार को दानापुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्वी गोला रोड स्थित होटल कियान रेसिडेंसी में बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय साइबर ठगी का नेटवर्क सक्रिय है. सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, 38 एटीएम कार्ड, 14 आधार कार्ड, सात पैन कार्ड, तीन ड्राइविंग लाइसेंस, एक पासपोर्ट, एक वीजा, एक गाड़ी की ऑनर बुक, एक पेन ड्राइव, कार्ड रीडर, ब्लूटूथ डिवाइस, पोस्ट ऑफिस पासबुक, पांच घड़ियां, दो बाइक, 4100 रुपये नकद और ओमान की विदेशी मुद्रा समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था. आरोपी फोन कॉल के जरिए भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे, फिर एपीके फाइल के माध्यम से मोबाइल हैक कर उनके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर लेते थे. अब तक यह गिरोह लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है.

बरामद मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्यों से साइबर ठगी से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली है. आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. एएसपी ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जब्त लैपटॉप व बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप है और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है.

यह भी पढ़े: दानापुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की कार संग 4 शातिर गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री