विधानसभा चुनाव से पहले लाल पानी तस्करों के खिलाफ सघन जांच अभियान, 24 घंटे चल रही जांच, ड्रोन और स्कैनर से निगरानी

By : Ark Sahuliyar
विधानसभा चुनाव से पहले लाल पानी तस्करों के खिलाफ सघन जांच अभियान, 24 घंटे चल रही जांच, ड्रोन और स्कैनर से निगरानी

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11 भारत
गोपालगंज/डेस्कः
गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले ही प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. शराब माफिया और लाल पानी तस्करों की कमर तोड़ने के लिए उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है. बॉर्डर से लेकर जिले के हर चेक पोस्ट तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. गोपालगंज जिले में इस वक्त चुनावी माहौल गरम है और प्रशासन ने किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर नकेल कसने की ठान ली है. 

बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बलथरी चेक पोस्ट समेत करीब 25 चेक पोस्ट पर 24 घंटे लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को देखते हुए यह जांच अभियान मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य है - शराब, नकदी, या किसी भी संदिग्ध वस्तु के अवैध आवागमन को रोकना. जांच टीमों को तीन पारियों में विभाजित किया गया है. हर पारी की 8 घंटे की शिफ्ट में अधिकारी और कर्मी तैनात हैं. प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है. संदेहास्पद व्यक्ति या वाहन की तुरंत जांच कर कार्रवाई की जा रही है. जांच व्यवस्था को तकनीकी रूप से भी मजबूत किया गया है. 

सभी प्रमुख चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे, और स्कैनर मशीनें लगाई गई हैं. दो बड़े व्हीकल स्कैनर लगातार ट्रक, पिकअप और अन्य गाड़ियों को स्कैन कर रहे हैं. हर वाहन की डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी अवैध वस्तु को छिपाकर ले जाने की कोशिश तुरंत पकड़ी जा सके. उत्पाद विभाग,परिवहन विभाग, जिला पुलिस एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ियाँ भी तैनात. ये सभी मिलकर बॉर्डर पर चौकसी बनाए हुए हैं ताकि नशे का अवैध कारोबार चुनाव के दौरान न पनप सके. 

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने कहा - “हमारी प्राथमिकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो. शराब तस्करों या संदिग्ध तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”  तो कुल मिलाकर, गोपालगंज में प्रशासन चुनाव से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि को लेकर बेहद सतर्क है. सीमा पर बढ़ी चौकसी और लगातार चल रहे सघन जांच अभियान से स्पष्ट है कि इस बार चुनावी माहौल में “लाल पानी” का खेल नहीं चलने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- सहरसा सदर अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर, जांच सेवाएं ठप होने से मरीज परेशान
 

संबंधित सामग्री

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।