सुपौल में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, थाना से 200 मीटर दूर मवेशी व्यापारी को बनाया निशाना

सुपौल में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, थाना से 200 मीटर दूर मवेशी व्यापारी को बनाया निशाना

सुपौल में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट थाना से 200 मीटर दूर मवेशी व्यापारी को बनाया निशाना

न्यूज11  भारत

सुपौल/डेस्क: सुपौल सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई 25 लाख रुपये की लूट की वारदात ने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है हैरानी की बात यह है कि यह घटना सदर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई, जहां हथियारबंद अपराधियों ने बेखौफ होकर मवेशी व्यापारी को निशाना बनाया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मवेशी व्यापारी सुपौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 में किराए के मकान में रहते हैं वे हुसैन चौक के पास दो बैग में 25 लाख रुपये लेकर जा रहे थे इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने व्यापारी को घेर लिया और कनपट्टी पर हथियार तानकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल है पीड़ित व्यापारी ने घटना के संबंध में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि यह वारदात पुलिस और व्यापारी, दोनों की लापरवाही का नतीजा मानी जा रही है गौरतलब है कि व्यापारी ने मोटी रकम ले जाने से पहले न तो पुलिस को इसकी सूचना दी थी और न ही सुरक्षा व्यवस्था ली थी जबकि पुलिस प्रशासन लगातार व्यवसायियों और आम लोगों से अपील करता रहा है कि बड़ी रकम लेकर बैंक या अन्य स्थानों पर जाते समय पुलिस सुरक्षा अवश्य लें.

इस मामले पर सुपौल एसपी शरथ आरएस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई लिखित शिकायत में 25 लाख रुपये की लूट की पुष्टि की गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की पहचान और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का सफल उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दिनदहाड़े थाना के पास हुई इस सनसनीखेज लूट ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

यह भी पढ़ें: झारखंड के गोड्डा जिले के हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर ट्रेन से बरामद

संबंधित सामग्री

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.