नवादा में शक के आधार पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने बताया मानसिक रूप से कमजोर

By : News11 Bharat
नवादा में शक के आधार पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने बताया मानसिक रूप से कमजोर

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा में चोर होने के संदेह में एक युवक की स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. यह घटना बीच बाजार में हुई, जहां लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर मारा-पीटा. पूरा मामला शनिवार का है. ये वीडियो बरदहा बाजार का है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग बेल्ट से मार रहे थे तो कुछ थप्पड़ और लात-घूंसों से हमला कर रहे थे. युवक अपना नाम और पहचान बताने में असमर्थ था, जिससे स्थानीय लोग और अधिक आक्रोशित हो गए. उसे चोरी करते हुए नहीं पकड़ा गया था, बल्कि केवल संदेह के आधार पर पीटा गया. घटना की सूचना मिलने पर परना डाबर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक को पुलिस थाने लाया गया है. उसके पास से कोलकाता से वर्धमान तक का एक ट्रेन टिकट मिला है. पुलिस को युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी, क्योंकि वह अपना नाम-पता भी ठीक से नहीं बता पा रहा था.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. थाना प्रभारी ने इस तरह की घटना को अनुचित बताते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट करना गलत है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: होश ही नया नशा! जानें कैसे Gen-Z के शराब छोड़ने से बदल रही दुनिया
 
संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का