न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार का सबसे बड़ा आस्था का पर्व छठ वही हिंदुओं के इस पर्व में मुस्लिम महिला भी बड़ा योगदान दे रही है. इस पावन मौके पर पटना की सड़कों पर मुस्लिम महिलाओं के द्वारा चूल्हा बनाया जाता है. छठ पर्व के खरना का प्रसाद इसी चूल्हे पर बनाया जाता है. जिसकी पवित्रता बड़ी मानी जाती है. इसी सद्भाव से मुस्लिम महिला भी इस चूल्हे का निर्माण करती हैं.
मुस्लिम महिलाएं बना रही मिट्टी का चूल्हा!
छठ महापर्व में मिट्टी के चूल्हे का महत्व काफी बड़ा है. छठ पर्व के लिए चूल्हा बना रहीं शकीला खातून, कुरैसा खातून बताती हैं कि 40 सालों से वे छठ महापर्व पर मिट्टी का चूल्हा बनाती हैं. काफी साफ सफाई से हमलोग यह चूल्हा बनाते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का डर रहता है कि साफ-सफाई में कोई गलती ना हो जाए.
यह भी पढ़ें: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिवार के संग मनाई दिवाली