बिहार के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार का मौसम

बिहार के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार में मानसून एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की और तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट 7 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  बिहार में मानसून एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की और तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 

राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इन जिलों में धूप-छांव का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त तक मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पटना, बेतिया, नालंदा, रक्सौल, सासाराम आदि जिलों में बारिश हुई। हालांकि, अब भी राज्य में सामान्य से 42 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में फिलहाल मानसूनी सिस्टम पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है। हवा में नमी की मात्रा अधिक है और स्थानीय स्तर पर लगातार बादल बन रहे हैं। यही वजह है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना कहीं बारिश तो कहीं सिर्फ गरज-चमक और तेज हवा जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा।

पटना में मौसम का मिजाज 

राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगा। अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। उमस बनी रहेगी, लेकिन बारिश के कारण बीच-बीच में गर्मी से थोड़ा राहत मिल सकती है।

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।