दिल दहला देने वाली घटना, देवर ने भाभी का सर किया धर से अलग

हत्या

दिल दहला देने वाली घटना, देवर ने भाभी का सर किया धर से अलग

जहानाबाद में मामूली विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभी सर धड़ से अलग कर दिया।

दिल दहला देने वाली घटना देवर ने भाभी का सर किया धर से अलग 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पंकज कुमार / जहानाबाद:
मामूली विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभी सर धड़ से अलग कर दिया। घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव की है, जहां बुधवार सुबह खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय अंशु कुमारी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अंशु कुमारी के परिवार के अधिकांश सदस्य धान रोपने के लिए खेत गए हुए थे। घर पर अंशु और उसका देवर कुणाल कुमार मौजूद था। इसी दौरान कुणाल ने अपनी भाभी से खाना मांगा। अंशु खाना परोसने के लिए गई थी।

बताया जा रहा है कि खाना परोसने के दौरान अंशु के हाथ में कुछ मिट्टी लगी हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद बढ़ गया और कुणाल गुस्से में आ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुणाल ने अंशु के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अंशु गंभीर रूप से घायल हो गईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी के फरार होने की बात सामने आई। वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना परसबिगहा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मृतका अंशु कुमारी की शादी करीब एक साल पहले धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। अंशु का मायका अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव में है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके के लोगों को भी इसकी सूचना दी गई।

अचानक हुई इस वारदात के बाद अंशु के ससुराल और मायके के लोगों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे विवाद की परिस्थितियों समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।