जमुई में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, तीन घंटे तक सड़क पर चलता रहा हंगामा

By : Admin
जमुई में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, तीन घंटे तक सड़क पर चलता रहा हंगामा

धीरज कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
जमुई/डेस्क:
जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लगमा नहर स्थित बाबा मंदिर के पास पति-पत्नी के बीच हुए विवाद हाई वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया. मायके जाने की जिद को लेकर पति और पत्नी के बीच सड़क पर करीब तीन घंटे तक जोरदार तू-तू, मैं-मैं होती रही, जिससे मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ में शामिल कई लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ. स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने विवाद कर रहे दंपती को शांत कराया और टाउन थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था. सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती दो साल तक चली और फिर संबंध विवाह में बदल गया. युवक ने अपनी पहचान जमुई के चौडिहा निवासी अजय मिस्त्री के पुत्र कन्हैया शर्मा के रूप में बताई, जबकि युवती ने खुद को झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल निवासी रफीक शेख की पुत्री मुस्कान शर्मा बताया.

मुस्कान ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को उसके भाई की शादी है और शादी के बाद से वह अब तक मायके नहीं गई हैं. उसने कहा कि परिवार में पहले कुछ नाराजगी थी, लेकिन अब सब ठीक हो गया है और मायके वाले उसे शादी में बुला रहे हैं. इसके बावजूद उसके ससुराल वाले मायके जाने नहीं दे रहे. मुस्कान ने सास-ससुर पर मारपीट का भी आरोप लगाया. वहीं कन्हैया शर्मा ने बताया कि वह दो दिनों से जमुई नगर परिषद क्षेत्र के लगमा गांव में मजदूरी कर रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी घर से निकलकर सड़क पर हंगामा करने लगी. कन्हैया ने स्वीकार किया कि मुस्कान के भाई की शादी है और वह उसे मायके भेजने के लिए तैयार था. उसने कहा कि पत्नी को समझाया गया था कि अगले दिन मायके ले जाएंगे, लेकिन बावजूद इसके वह सड़क पर हंगामा करती रही. पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: गोमिया में संदिग्ध हालात में शादीशुदा महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई