शिक्षा मंत्री के गृह जिले के स्कूल में दबंगई! छात्र की पिटाई, दो कमरों पर ताला, वीडियो वायरल

गुंडागर्दी

शिक्षा मंत्री के गृह जिले के स्कूल में दबंगई! छात्र की पिटाई, दो कमरों पर ताला, वीडियो वायरल

शिक्षा मंत्री के गृह जिले के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर में कथित भूमिदाता पर विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है।

शिक्षा मंत्री के गृह जिले के स्कूल में दबंगई छात्र की पिटाई दो कमरों पर ताला वीडियो वायरल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क  
नमो नारायण मिश्रा / पटना:
गोपालगंज में सरकारी स्कूल के अंदर दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर में कथित भूमिदाता पर विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, विद्यालय के दो कमरों में ताला लगाए जाने का भी आरोप है, जिससे स्कूल का संचालन प्रभावित हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मामला थावे प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर का है। जानकारी के अनुसार, कथित भूमिदाता विद्यालय परिसर में पहुंचा और किसी विवाद को लेकर एक छात्र के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है तथा स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

आरोप यह भी है कि घटना के बाद विद्यालय के दो कमरों में ताला लगा दिया गया, जिससे पठन-पाठन बाधित हुआ। सूचना मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने तत्काल डायल-112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस के साथ-साथ शिक्षा विभाग भी अपने स्तर से तथ्य जुटाने में लगा है।

इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक को कथित आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस विद्यालय पहुंची थी। वहीं विद्यालय के दो कमरों में ताला लगाए जाने की घटना की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन शीघ्र प्राप्त होने की उम्मीद है और रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी विद्यालय में छात्र की कथित पिटाई और विद्यालय के कमरों में ताला लगाए जाने की घटना ने शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ होगी और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


 

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।