बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल में बारिश से उफनाई बागमती

बिहार का मौसम

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल में बारिश से उफनाई बागमती

मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। खगड़िया, कटिहार और पटना के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश हुई, जबकि बेगूसराय में बादल छाए हैं।

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट नेपाल में बारिश से उफनाई बागमती

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। खगड़िया, कटिहार और पटना के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश हुई, जबकि बेगूसराय में बादल छाए हैं। नेपाल में बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे औराई को कटरा ब्लॉक से जोड़ने वाला कटरा पीपा पुल डूब गया। इधर, मुंगेर में गंगा का लेबल लगातार बढ़ रहा है। दियारा इलाके में कटाव हो रहा है। गोपालगंज में सड़कों पर पानी भरा है। मौसम विभाग ने 28 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और उमस भी लोगों को परेशान करेगी।

15 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून

बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। हालांकि मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जुलाई से बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ने के साथ मानसून फिर एक्टिव होगा। 15 से 19 जुलाई के बीच उत्तर और पश्चिमी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में उमस बनी रहेगी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। शाम के समय कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

14 जुलाई- सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर में तेज बारिश की संभावना है।

15 जुलाई- कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

संबंधित सामग्री

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 40 नामों को किया गया शामिल

बिहार

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 40 नामों को किया गया शामिल

बांकीपुर उप चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा किसी तरह का कसर नहीं छोड़ रही है। इस कड़ी में पार्टी ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी के मामले में अंचलाधिकारी गिरफ्तार

बिहार

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी के मामले में अंचलाधिकारी गिरफ्तार

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षा मंत्री ने की कक्षाओं के बाहर स्लोगन लिखने की अपील, कहा- इससे बच्चों में रचनात्मकता और...

बिहार

शिक्षा मंत्री ने की कक्षाओं के बाहर स्लोगन लिखने की अपील, कहा- इससे बच्चों में रचनात्मकता और...

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि विद्यालयों का वातावरण ऐसा होना चाहिए जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए भी प्रेरित करे।

पटना के बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब तस्करी से जुड़ा नेटवर्क

बिहार

पटना के बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब तस्करी से जुड़ा नेटवर्क

पटना बंटी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि शराब तस्करी की काली कमाई को लेकर साजिश रची गई थी।

आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740.68 करोड़ रुपए: बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ देर बाद खाता फ्रीज

बिहार

आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740.68 करोड़ रुपए: बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ देर बाद खाता फ्रीज

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।