कल बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली

Kal Bihar Ka Mausam

कल बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगी बिजली

बिहार के अधिकांश हिस्सों में 4 अगस्त को मानसून  पूरी तरह से मेहरबान रहने वाला है। राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

कल बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में गिरेगी बिजली 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क:  बिहार के अधिकांश हिस्सों में 4 अगस्त को मानसून  पूरी तरह से मेहरबान रहने वाला है। राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने समस्तीपुर, वैशाली और पश्चिमी चंपारण के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 4 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के 7 जिलों अररिया, कटिहार, किशनगंज, भोजपुर, बक्सर, सारण और सिवान में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के सभी जिलों में बिजली चमकने और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंके वाली हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

बारिश और बादलों के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4°C की गिरावट देखने को मिलेगी। उत्तर-पश्चिम व उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहेगा। वहीं, दक्षिण व उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है।
 
संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

बीजेपी पर पप्पू यादव का बड़ा हमला, कहा- अपराधियों को सम्मान देना भाजपा की...

बिहार

बीजेपी पर पप्पू यादव का बड़ा हमला, कहा- अपराधियों को सम्मान देना भाजपा की...

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।