शादी की तो एडमिशन रद्द ! गोपालगंज के GNM कॉलेज का चौंकाने वाला आया फरमान, नोटिस से मचा हड़कंप

गोपालगंज के हथुआ GNM नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई के दौरान शादी करने पर रोक लगाने वाला नोटिस वायरल हो गया है। शादी करने पर नामांकन रद्द करने के आदेश के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, जिससे मामला और गरम

By : sawan kumar
शादी की तो एडमिशन रद्द ! गोपालगंज के GNM कॉलेज का चौंकाने वाला आया फरमान, नोटिस से मचा हड़कंप

Ai image . ये तस्वीर सांकेतिक है जिसे एआई से बनाया गया है ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज -  गोपालगंज जिले के हथुआ स्थित जीएनएम नर्सिंग कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छात्राओं के लिए पढ़ाई के दौरान शादी करने पर सख्त रोक लगा दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने साफ तौर पर निर्देश जारी किया है कि अगर कोई छात्रा कोर्स के दौरान शादी करती है, तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। इस आदेश का नोटिस कॉलेज परिसर की दीवारों पर चस्पा किया गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शादी की तो खत्म होगी पढ़ाई

जारी नोटिस के अनुसार, जीएनएम और एएनएम कोर्स में पढ़ाई कर रही छात्राओं को तीन साल की पढ़ाई पूरी होने तक शादी नहीं करने की शर्त माननी होगी। अगर कोई छात्रा इस नियम का उल्लंघन करती है, तो उसका एडमिशन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जा सकता है। इस फैसले ने छात्राओं के बीच असमंजस और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

गोपालगंज  GNM नर्सिंग कॉलेज का नोटिस । 

प्रशासन का तर्क: पढ़ाई प्रभावित होगी

कॉलेज की प्राचार्या मानसी सिंह का कहना है कि यह फैसला व्यक्तिगत नहीं बल्कि विभागीय निर्देश के तहत लिया गया है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग कोर्स पूरी तरह आवासीय होता है, जिसमें छात्राओं को हॉस्टल में रहकर नियमित प्रशिक्षण लेना पड़ता है। ऐसे में शादी होने पर पढ़ाई और ट्रेनिंग प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसी कारण नामांकन के समय ही छात्राओं से एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं।

ANM-GNM दोनों कोर्स में लागू नियम

बताया जा रहा है कि यह नियम सिर्फ जीएनएम ही नहीं, बल्कि एएनएम पाठ्यक्रमों में भी लागू है। यानी नर्सिंग से जुड़े सभी आवासीय कोर्स में पढ़ाई के दौरान शादी पर प्रतिबंध रहेगा।

वायरल नोटिस पर प्रशासन सख्त

मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हथुआ एसडीएम को 24 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

छात्राओं में उठ रहे सवाल

इस फैसले के बाद छात्राओं के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ इसे पढ़ाई के लिए जरूरी अनुशासन बता रही हैं, तो कुछ इसे व्यक्तिगत अधिकारों में हस्तक्षेप मान रही हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी शैक्षणिक संस्थान को इस तरह का नियम लागू करने का अधिकार है। फिलहाल, पूरे मामले पर सबकी नजर प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि यह नियम कितना वैध है और आगे क्या कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें -  पुलिस-प्रेस का नाम, अंदर शराब का खेल… फर्जी बोर्ड के पीछे छिपा तस्करी का बड़ा राज, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान !

संबंधित सामग्री

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।