गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में प्रसाद खरीदने को लेकर श्रद्धालुओं और दुकान...

गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में प्रसाद खरीदने को लेकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों में मारपीट, कई श्रद्धालु घायल

गोपालगंज थावे दुर्गा मंदिर परिसर में प्रसाद खरीदने को लेकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों में मारपीट कई श्रद्धालु घायल

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालु और दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई है. प्रसाद खरीदने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की बात कही है और कई दुकानदारों को हिरासत में लिया गया है. मामला गोपालगंज जिले के थावे दुर्गा मंदिर परिसर का है, जहां शनिवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब प्रसाद खरीदने को लेकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया.

बताया जा रहा है कि मंदिर में प्रवेश के लिए प्रशासन द्वारा बीएमपी ग्राउंड से होकर नया रास्ता बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही पहले की तुलना में बदल गई है. पहले श्रद्धालु विभिन्न गलियों से होकर मंदिर पहुंचते थे और रास्ते में मौजूद कई दुकानों से प्रसाद खरीदते थे. लेकिन अब प्रवेश मार्ग बदल जाने के कारण कुछ दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम हो गई है. इसी बात से नाराज कुछ दुकानदारों पर आरोप है कि वे श्रद्धालुओं पर दबाव बनाकर जबरन प्रसाद खरीदने के लिए कह रहे थे. 

इसी दौरान बात बढ़ गई और दुकानदारों तथा श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. मारपीट की इस घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

वही इस पूरे मामले डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश मार्ग में बदलाव के कारण कुछ दुकानदार नाराज थे. पहले श्रद्धालु अलग-अलग रास्तों से मंदिर पहुंचते थे और कई दुकानों से प्रसाद खरीदते थे, लेकिन अब प्रवेश मार्ग बीएमपी ग्राउंड से होकर बनाए जाने के कारण कुछ दुकानों पर भीड़ कम हो गई है.

डीएम ने कहा कि आरोप है कि कुछ दुकानदार श्रद्धालुओं को जबरन पकड़कर प्रसाद खरीदने के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई और मारपीट हो गई. उन्होंने बताया कि करीब आठ दुकानदारों को चिन्हित कर लिया गया है और शाम तक उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. साथ ही दोषी दुकानों को स्थायी रूप से बंद कराने की भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन के कार्य में बाधा डालने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और शांति व्यवस्था कायम रह सके.

यह भी पढ़ें: रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, सदर अस्पताल में मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार

बिहार

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार

5 महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, मैदनीचौकी थाना क्षेत्र की घटना

मां बेटे को ढूंढती रही इधर-उधर… आखिर कुएं से मिला लाडले का शव

बिहार

मां बेटे को ढूंढती रही इधर-उधर… आखिर कुएं से मिला लाडले का शव

समस्तीपुर में पटोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बिहार

समस्तीपुर में पटोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

झारखंड

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया

झारखंड

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया