किशनगंज में एक करोड़ 60 लाख का सोना जब्त, आयकर विभाग कर रहा जांच

By : News11 Bharat
किशनगंज में एक करोड़ 60 लाख का सोना जब्त, आयकर विभाग कर रहा जांच

नौशाद आलम/न्यूज11  भारत

किशनगंज/डेस्क:  किशनगंज जिले के रामपुर चेक पोस्ट पर देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक टाटा नेक्सन वाहन से करीब 1 किलो 400 ग्राम सोना जब्त किया है. बरामद सोने की बाजार कीमत करीब एक करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है. यह सोना कोलकाता से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था. पकड़े गए सोने और वाहन को किशनगंज पुलिस को सौंप दिया गया है.

किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रामपुर चेक पोस्ट पर संदेह के आधार पर एक टाटा नेक्सन को रोका गया. जांच के दौरान पिट्ठू बैग से सोने के कई टुकड़ों का पैकेट मिला, जिसका वजन करीब 1 किलो 400 ग्राम है. एसपी के अनुसार, प्रथमदृष्टया पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी सोना कोलकाता से खरीदकर सिलीगुड़ी ले जा रहा था.

एसपी ने बताया कि बरामद सोने को लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है, और विभाग की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले मिलिंद सामांतो को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है. एसपी सागर कुमार ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद सोने की खरीद और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो पाएगा.

किशनगंज जिला पुलिस द्वारा लगातार चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है. इसी दौरान एक वाहन से करीब 1 किलो 400 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए है. संबंधित मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है और जांच जारी है.


यह भी पढ़ें: पलामू में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का खुलासा, महादेव बेटिंग ऐप' रैकेट का पर्दाफाश

संबंधित सामग्री

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।