दुखद

सीवान में अपराधियों के हमले में घायल स्वर्ण व्यवसायी की मौत, दुकान में घुसकर मारी थी गोली

सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी स्थित 'नीरज ज्वेलर्स' के मालिक और जाने-माने स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 

By : Rani Thakur
सीवान में अपराधियों के हमले में घायल स्वर्ण व्यवसायी की मौत, दुकान में घुसकर मारी थी गोली

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
सरफराज आलम/सीवान:
सीवान जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी स्थित 'नीरज ज्वेलर्स' के मालिक और जाने-माने स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने उनकी दुकान में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियों और धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल दिलीप वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल

व्यवसायी की मौत के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वर्ण कारोबारियों में भारी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद दरौली थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को भी खंगाल रही है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।