कार्रवाई 

गया पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या के 6 घंटे के अंदर 4 आरोपी गिरफ्तार

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

By : Rani Thakur
गया पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या के 6 घंटे के अंदर 4 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अभिषेक राज /  गया :
 गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गया की ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई 2026 को छोटकी कुंजेसर गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेजा गया तथा एफएसएल और तकनीकी टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

इमामगंज थाना कांड संख्या 264/26 दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, राजा आलम उर्फ बुग्लू, मो. मुन्ना तथा एक महिला शामिल हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
 
संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।