नेपाल में आफत की बारिश से उफान पर गंडक: बिहार के 17 जिलों में भारी वर्षा का अलर्...

बिहार का मौसम

नेपाल में आफत की बारिश से उफान पर गंडक: बिहार के 17 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

मौसम विभाग ने आज बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में 12 जिलों में ऑरेंज जबकि, 5 जिलों में येलो अलर्ट है।

नेपाल में आफत की बारिश से उफान पर गंडक बिहार के 17 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जानें आपके शहर का हाल

बिहार के 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: मौसम विभाग ने आज बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में 12 जिलों में ऑरेंज जबकि, 5 जिलों में येलो अलर्ट है। आज सुबह से ही पटना, बगहा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और कटिहार में हल्की बारिश हो रही है। 

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा

वहीं दूसरी ओर नेपाल में हो रही लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वृद्धि वाल्मीकिनगर बराज से लगभग 1 लाख 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। 

पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज पूरे दिन धूप-छांव का सिलसिला बना रह सकता है। यहां तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हालांकि शाम में मौसम बदलने की संभावना है, हल्की बारिश भी हो सकती है। आज पटना में आंधी-बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं है।

कई जिलों में बारिश की कमी

मौसम विभाग के अनुसार गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, नवादा, जमुई, मधुबनी, सीतामढ़ी, सारण, वैशाली, अररिया, पूर्णिया और सुपौल समेत कई जिलों में काफी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, कटिहार और पश्चिम चंपारण के कुछ हिस्सों में सामान्य या उससे भी अधिक वर्षा हुई है। 

संबंधित सामग्री

नवादा में करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

बिहार

नवादा में करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

नवादा जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

STF और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 870 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार

STF और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 870 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गया पुलिस और बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बिहार से चलने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई सेवाएं, इन रूटों के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

बिहार से चलने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई सेवाएं, इन रूटों के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर संचालित सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे बिहार के कई रूटों के यात्रियों को सुविधा होगी।

बिहार में अब स्कूल वैन पर कसेगा शिकंजा, हर वाहन-चालक पर सरकार ऐसे रखेगी नजर

बिहार

बिहार में अब स्कूल वैन पर कसेगा शिकंजा, हर वाहन-चालक पर सरकार ऐसे रखेगी नजर

बिहार में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में स्कूली वाहन-चालकों पर निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।