पूर्वज के स्मारक तोड़ने के आरोप में चौथे क्लास के छात्र को मारी गोली, सहरसा में सनसनी

By : News11 Bharat
पूर्वज के स्मारक तोड़ने के आरोप में चौथे क्लास के छात्र को मारी गोली, सहरसा में सनसनी

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत वरीबन सहसोल गांव में एक नाबालिग छात्र को गोली मारकर घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घायल छात्र की पहचान कृष्णा कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चौथे वर्ग का छात्र है. वह बसनही थाना क्षेत्र के बरीबन सहसोल वार्ड संख्या-3 निवासी पंकज साह का पुत्र बताया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार भैंस चराने गया था. काली स्थान के पास इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले पन्ना सिंह, जो स्थानीय सरपंच बताए जा रहे हैं, ने चिड़िया मारने वाली बंदूक से उस पर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने पूर्वज के स्मारक को किसी द्वारा तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए बच्चे पर गोली चला दी. गोली का छर्रा छात्र के गाल में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र का फिलहाल इलाज चल रहा है. घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़े: रामनवमी पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील 
 
संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का