पूजा-अर्चना

बखोरापुर काली मंदिर में पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, पूजा-अर्चना के बाद पटना रवाना 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बड़हरा प्रखंड अंतर्गत जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की। 

By : Rani Thakur
बखोरापुर काली मंदिर में पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, पूजा-अर्चना के बाद पटना रवाना 

बखोरापुर काली मंदिर में पूजा करते पूर्व सीएम नीतीश कुमार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

संजय श्रीवास्तव / आरा : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बड़हरा प्रखंड अंतर्गत जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की। मौके पर बाखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह, संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मुखिया रितेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। थोड़ी देर वहां ठहरने के बाद नीतीश कुमार पटना निकल गए। बता दें कि प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पूरी तैयारियां की गई थी। 

सुविधाओं का ध्यान

उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं होटल मौर्या, पटना के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह के नेतृत्व में स्वागत की व्यापक तैयारी की गई थी।

सुरक्षा व्यवस्थाएं

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय था। बड़हरा की थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी, बीडीओ निलेश कुमार और सीओ अंशु प्रसून सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों में जुटे रहे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।