अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना छेत्र के बल्लोचक गांव में दो गुट के युवकों के बीच हुए विवाद में एक बदमाश युवक के द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि गोली फायरिंग कर भाग रहे बदमाश युवक को स्थानीय लोगों खदेड़कर दबोच लिया, तथा उसकी जमकर धुनाई करने के बाद, स्थानीय पुलिस को सुचित कर दिया. उधर सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंच, गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर, थाने लेती चली गयी. उधर गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है.
गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बल्लोचक मुहल्ला निवासी, कृष्णा सिंह के रूप में की गयी है. इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, गिरफ्तार युवक कृष्णा सिंह के एक दोस्त के साथ, जिस युवक के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, उसका पांड़ गांव में एक युवक के साथ मारपीट की घटना हो गयी थी. हालांकि उस मारपीट की घटना की सुचना किसी भी पक्ष के लोगों ने दलसिंहसराय थाना को नही दिया था. उसी घटना को लेकर ही छोटू कुमार के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. गोलीबारी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार युवक के पास से हथियार भी बरामद किया गया है.
यह भी पढ़े: रसलपुर के युवक ने मगरदही घाट से लगाई छलांग, तीन दिन बाद मोरदिवा से शव बरामद