न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह: उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने जल संसाधन विभाग के कमान एंड कंट्रोल सेंटर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिय बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर तटबंध में टूटने की खबर है, वहां वीडियो कांफ्रेसिंग से हालात का जायजा लिया जा रहा है।
दक्षिण बिहार के पुनपुन और दरधा नदी को देखा। गंगा नदी में बढ़े हुए जल स्तर के कारण भागलपुर में कई जगह तटबंध टूटा है वहां का भी जायजा लिया। स्टीमर से मेगा जिओ बैग लगा कर स्थिति नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है।
जल संसाधन विभाग के सभी अधिकारी और इंजीनियर तटबंधों पर मौजूद हैं। कमांड कंट्रोल रूम से पूरे बिहार पर नजर रखी जा रही है। भागलपुर में स्थिति खतरनाक हो गई है। बड़े पैमाने पर तटबंधों को बचाने में जल संसाधन विभाग की टीम लगी हुई है। तटबंध में बड़े पैमाने पर कटाव हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अक्टूबर के शुरूआती दिनों तक बाढ़ की स्थिति रह सकती है। अभी एक डेढ़ महीना जल संसाधन विभाग और सरकार के लिए चुनौती भरा है।