न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: मोकामा-सिमरिया फोरलेन पर रविवार की तड़के पांच वाहनों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. इस हादसे में सिल्लीगुड़ी से पटना बलराम-कृष्णा बस पर सवार चालक,उपचालक समेत कुल 51 लोगों की बाल-बाल जान बच गयी. हादसे के बाद फोरलेन पर अगरातफ़री मच गयी. दुर्घटना के बाद पटना जाने वाली लेन पर करीब दो घंटे परिचालन बाधित रहा. बताया जाता है कि घने कोहरे के कारण सभी वाहनों ने पीछे से एक- दूसरे में टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद एनएचआई का रेस्क्यू एंबुलेंस भी सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गयी. एंबुलेंस पर यूपी के अलीगढ़ जिला निवासी दो स्वास्थ्य कर्मी गौरव कुमार और राजकुमार भी गंभीर रुप से जख्मी हा गये. सूचना पाकर पहुंची हाथीदाह पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे के बाद फोरलेन पर वाहनों का परिचालन शुरु कराया गया.
यह भी पढ़े: बाढ़ में ऑपरेशन लंगड़ा, वांटेड अपराधी प्रहलाद कुमार गिरफ्तार, पैर में लगी गोली