मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग, 3 मरीजों की दर्दनाक मौत, 25 की बची जान

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार तड़के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग में दम घुटने से तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।<br/>

By : Rani Thakur
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग, 3 मरीजों की दर्दनाक मौत, 25 की बची जान

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर:
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। ब्रह्मपुरा थाना के पास स्थित अस्पताल के ICU वार्ड में आग लगने से दम घुटने के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सुबह 3:40 बजे ICU से उठने लगा धुआं

जानकारी के अनुसार करीब सुबह 3:40 बजे ICU से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते पूरा वार्ड धुएं से भर गया। उस वक्त ICU में कई गंभीर मरीज भर्ती थे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

खिड़कियां-दरवाजे तोड़कर बचाई गई जान

दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए ICU की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे मरीजों तक पहुंच बनाई गई। ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद मरीजों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया।

अन्य अस्पतालों में भर्ती, कई की हालत नाजुक

रेस्क्यू के बाद मरीजों को शहर के अलग-अलग निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल बेहद भावुक हो गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

फायर ऑफिसर रामनिवास पांडेय के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच जारी है।
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया तीन मरीजो की मौत हुई है। जो मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किये गए हैं उसकी क्या स्थिति है पता किया जा रहा है। पिछले दो घंटे से अफरा तफरी है । एक एक चीज को वेरीफाई किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है।

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बगहा में विवाहिता रीना देवी की मौत से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अब फैसले की तारीख तय हो गई है।

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।