फर्जी महिला (सब इंस्पेक्टर) दरोगा गिरफ्तार, खाकी वर्दी पहनकर करती थी ठगी

फर्जी महिला (सब इंस्पेक्टर) दरोगा गिरफ्तार, खाकी वर्दी पहनकर करती थी ठगी

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर दरोगा गिरफ्तार खाकी वर्दी पहनकर करती थी ठगी

संजय कुमार/न्यूज11 भारत

बेगूसराय/डेस्क: बेगूसराय जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जब एक महिला फर्जी दरोगा को हिरासत में लिया गया. बताया जाता है कि बड़ी एघु निवासी कैलाश साव के मकान में पिछले 4 महीने से  महिला पुलिस अधिकारी निशु कुमारी नाम बताकर रह रही थी और आसपास के लोगों से ठगी भी कर रही थी. बीएसएफ सेवानिवृत व्यक्ति ने बताया की कई तरह का बहाना बनाकर मुझसे तकरीबन 10 हजार रुपए की ठगी किया है.

साथ ही साथ और भी चार- पांच लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है! डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि एक तथाकथित महिला पुलिस अधिकारी के वश में निशु कुमारी नाम से नेम प्लेट लगाती थी. पुलिस को सूचना मिली की वर्दी का गलत उपयोग करके कई लोगों से पैसा ठगी किया गया है और वर्दी का धौस भी दिखाती है. 

जांच किया गया छापेमारी कर उसकी हिरासत में लिया गया तो पता चला खोरमपुर निवासी कजोमा कुमारी के पास इस तरह का कोई भी अपॉइंटमेंट लेटर या वास्तविक रूप से महिला पुलिस पदाधिकारी नहीं है. हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वर्दी नेम प्लेट बरामद किया गया है, अपने आप को महिला सब इंस्पेक्टर बताती थी. 5,6 लोगों से ठगी की बात बताया गया है और आगे की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी के ढाबचिडैया पंचायत के धुज्जी टोला में पुलिस का छापा, 2000 लीटर महुआ घोल नष्ट
 
संबंधित सामग्री

सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे.. न इज्जत बची, न नेम प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम: रोहिणी आचार्य

राजनीति

सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे.. न इज्जत बची, न नेम प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम: रोहिणी आचार्य

श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह्न पारायण नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ, 501 कन्याओं के साथ निकाली गई जलयात्रा

झारखंड

श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह्न पारायण नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ, 501 कन्याओं के साथ निकाली गई जलयात्रा

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

बिहार

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस