राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
शेरघाटी/डेस्क: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान नकल और प्रतिरूपण पर प्रशासन की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली. मंगलवार को द्वितीय पाली में विजय शंकर राय महिला कॉलेज शेरघाटी में परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने एक महिला को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.
जांच में सामने आया कि ऐश्वर्या कुमारी नामक महिला, चांदनी कुमारी नाम की परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी. यह स्पष्ट रूप से प्रतिरूपण (Impersonation) का मामला पाया गया. अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर संबंधित महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. प्रशासन ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सघन निगरानी और औचक निरीक्षण जारी रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ इस्पात संयंत्र हादसा: गोटीबांध में छह घरों के चूल्हे ठंडे, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल