न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना डेस्क: बिहार दारोगा परीक्षा को लेकर EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्यादा रिजल्ट वाले टॉप 20 परीक्षा केंद्रों को EOU की रडार पर रखा गया है।
जानकारी मिली है कि बीपीएसएससी से परीक्षार्थियों के अनुपात में सर्वाधिक सफल छात्रों वाले केंद्रों की सूची मांगी गई है। क्रमवार रोल नंबर से ज्यादा अभ्यर्थियों के सफल होने वाले केंद्र भी जांच के दायरे में हैं।
इस कड़ी में EOU की SIT ने BPSSC को 3 और 8 सितंबर को पत्र लिखा है। शिकायत वाले परीक्षा केंद्रों के वीडियो फुटेज भी मांगे गए हैं। केंद्राधीक्षक, वीक्षक, बायोमेट्रिक और जैमर कर्मियों की सूची मांगी गई है। पूर्णिया और गया में दर्ज FIR से जुड़े केंद्रों की भी जांच होगी।
EOU का दावा है कि पेपर लीक के अब तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। परीक्षा माफिया के संभावित नेटवर्क और केंद्रों के लिंक की जांच जारी है।