कार्रवाई

EOU और STF की बड़ी कार्रवाई, बिहार के धनकुबेर गुड्डू यादव के कई ठिकानों पर रेड 

सिकंदरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी अभियान शुरू किया। 

By : Rani Thakur
EOU और STF की बड़ी कार्रवाई, बिहार के धनकुबेर गुड्डू यादव के कई ठिकानों पर रेड 

बिहार के धनकुबेर गुड्डू यादव के कई ठिकानों पर रेड 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पुरुषोत्तम कुमार / जमुई :
मंगलवार की सुबह सिकंदरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव, ललन यादव सहित उनके सहयोगियों और अन्य संबंधित लोगों के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई की। 

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संबंधित परिसरों में प्रवेश कर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान टीम प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले में की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार गुड्डू यादव पहले से ही आर्थिक अपराध इकाई की रडार पर थे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह सिकंदरा स्थित प्रवीण मिश्रा, मिंचु मियां, उप प्रमुख नैयर खान, सोनू यादव, पचमहुआ निवासी प्रमोद यादव एवं अनीश यादव, खेवसर गांव निवासी छोटू यादव सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों, निवेश, वित्तीय लेन-देन तथा अन्य अभिलेखों की पड़ताल कर रही हैं।

अधिकारियों द्वारा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। हालांकि, कार्रवाई को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया था। छापेमारी को लेकर पूरे सिकंदरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जमुई पुलिस के एसडीपीओ सतीश सुमन सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई है। 

सिकंदरा के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है, वहीं संबंधित सभी ठिकानों, आवासों एवं पेट्रोल पंपों पर भी पुलिस बल मुस्तैद है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। फिलहाल जांच एजेंसियां दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल में जुटी हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने और आर्थिक अपराध इकाई की आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। 

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला।