संजय श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
आरा/डेस्क: आरा सदर अस्पताल जो मॉडल अस्पताल के नाम से जाना जाता है. जहां एक तरफ अस्पताल का भवन और अस्पताल चकाचक है. वहीं दूसरी तरफ चारों तरफ अतिक्रमण का यह अस्पताल चपेट में है. वहां पर शराब के खाली पैकेट नजर आए. वही गंदगी का अंबार भी नजर आया. यही नहीं, अस्पताल परिसर में बेतरतीब ढंग से कई एंबुलेंस भी खड़े रहते हैं जो प्राइवेट है. इस संबंध में पूछने पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक से पूछा गया है, अगर यह सही पाया गया तो कार्रवाई होगी. वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम को अतिक्रमण हटाना चाहिए, क्योंकि दीवार के उधर से ही यह सब गंदगी फैला रही है.
यह भी पढ़ें: सीताराम विवाह महोत्सव को लेकर आरा में शोभायात्रा निकाली गई