बिहार-झारखंड सीमा से सटे जमुई के चकाई के कई गांवों में हाथियों का आतंक

बिहार-झारखंड सीमा से सटे जमुई के चकाई के कई गांवों में हाथियों का आतंक

22 हाथियों के झुंड ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया

बिहार-झारखंड सीमा से सटे जमुई के चकाई के कई गांवों में हाथियों का आतंक

धीरज कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

जमुई/डेस्क: गुरुवार की शाम हाथियों का झुंड बिहार झारखंड के बॉर्डर के करीब पहुंच गया. झुंड में शामिल हाथियों के द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है. जानकारी के मुताबिक जिस रास्ते से हाथियों का झुंड गुजरा वहां खेतों में लगे फसल को रौंद दिया. खलिहान रखे फसल को चट कर गया. इधर हाथियों के झुंड के मंदनाडीह गांव पहुंचने की सूचना पर भेलवाघाटी थाना की पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लोगो को सतर्क किया गया. देवरी के वनपाल नीरज पांडेय के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक झुंड में बाइस हाथी शामिल है, जिसमें हाथी के साथ बच्चा भी है. भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों की झुंड से दूर रहने को कहा गया है. बॉर्डर के समीप हाथियों की झुंड ने किसान सिमोन मुर्मू व रौशन मुर्मू की खेत में लगे अरहर की फसल को रौंद दिया. झगरुडीह में इस्लाम अंसारी व नसीरुद्दीन अंसारी के खेत में लगे धान की फसल को रौंद दिया. अबुल कलाम के खलिहान में झाड़ कर रखे धान को खा गया. खलिहान के बगल की खेत में लगे आलू की फसल को रौंद दिया. धान की बंडल को तितर बितर कर दिया.दुलौरी में प्रदीप राय व श्याम राय के खेत में लगे फसल को रौंद दिया.मोगलाजोर में रबुल अंसारी व अनवर अंसारी के खलिहान में रखे धान फसल को खा गया. इसराफिल अंसारी का आलू को रौंद दिया.

चकाई वन क्षेत्र के पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि हाथियों की झुंड के द्वारा बॉर्डर के समीप के कई गांव में फसलों नुकसान पहुंचाया गया है. हाथियों की झुंड पर कड़ी निगरानी की जा रही है.वही चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखें और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें.कहा कि झुंड को जंगल मे भेजने के लिए पहल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अपनी मांगों को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा प्रखंड मुखिया संघ काअनिश्चितकालीन धरना

संबंधित सामग्री

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

झारखंड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

आयोजन समिति ने प्रतिभागी टीमों को किया आमंत्रित

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

झारखंड

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

'सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम का किया गया आयोजन, वाहनों पर पोस्टर चिपका कर किया गया जागरूक

गांडेय प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

झारखंड

गांडेय प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा