बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र 

TRE 4 की बहाली पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, जानें कब जारी होगी अधिसूचना 

TRE 4 की बहाली पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में ही इसकी बहाली से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी।

By : Rani Thakur
TRE 4 की बहाली पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, जानें कब जारी होगी अधिसूचना 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
TRE 4 की बहाली पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में ही इसकी बहाली से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी। सदन में जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा ने शिक्षा मंत्री से पूछा कि उच्य शिक्षा विभाग में 85 प्रतिशत पद रिक्त है। जिसके जवाब में उच्य शिक्षा मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि जल्द ही बहाली की प्रिक्रया शुरू की जाएगी। 

सीएम ने क्या कहा 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले एक महीने में जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

33 जिलों के विद्यालयों में अपना भवन नहीं 

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण सहित 33 जिलों में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में 2294 विद्यालयों का अपना भवन नहीं होने का मामला उठाया है। मंगलवार को सदन में उन्होंने कहा कि कई प्राथमिक विद्यालय में जमीन उपलब्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि ऐसे सभी विद्यालयों की सूची दी जाए जहां भवन नहीं है और जहां जमीन की कमी है। वहां मंत्री ने राजस्व भूमि सुधार विभाग से भी भूमि उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि कोई भी विद्यालय बिना भवन का नहीं रहे, ऐसे काम को हम जल्द से जल्द पूरा करें। 

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।