नवादा में पानी की टंकी विवाद पर बवाल, घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती

By : News11 Bharat
नवादा में पानी की टंकी विवाद पर बवाल, घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडधोबा गांव में मारपीट की घटना में मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है. दोनों को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार को घायल मां-बेटी ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाया है.

घायल महिलाओं की पहचान सविता देवी और उनकी बेटी सुषमा कुमारी के रूप में हुई है. सविता देवी ने आरोप लगाया कि उनके भैसुर (पति के बड़े भाई) और कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ और उनकी बेटी के साथ मारपीट की है. यह घटना घर के सामने बनी एक पानी की टंकी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई. टंकी की ऊंचाई लगभग एक फुट अधिक होने के कारण यह विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही बढ़ गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मां और बेटी दोनों के साथ मारपीट की. घायलों ने अपने भैसुर और अन्य लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घायल सविता देवी ने बताया कि मामूली सी बात पर बेवजह मारपीट की गई. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भी जमीन संबंधी मामलों में समझौता किया है.

यह भी पढ़े: पत्थर मारने से घायल युवक की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, लाश को सड़क पर रखकर की आगजनी
 
संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी