मंत्री दीपक प्रकाश

आज विधान परिषद के सदस्यता की शपथ लेंगे दीपक प्रकाश, संवैधानिक सवालों पर तत्काल राहत

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आज विधान परिषद के सदस्यता की शपथ लेंगे। आज शाम 5 बजे विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। 

By : Rani Thakur
आज विधान परिषद के सदस्यता की शपथ लेंगे दीपक प्रकाश, संवैधानिक सवालों पर तत्काल राहत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आज विधान परिषद के सदस्यता की शपथ लेंगे। आज शाम 5 बजे विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। 

दीपक प्रकाश को बुधवार बिहार विधान परिषद (MLC) का सदस्य मनोनीत कर दिया गया है। उनके मनोनयन को राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही दीपक प्रकाश के विधानमंडल का सदस्य बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

बता दें कि दीपक प्रकाश पिछले कई महीनों से बिना विधायक या विधान पार्षद बने मंत्री पद पर बने रहने को लेकर कानूनी विवाद में थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकतार से यह सवाल पूछा था कि छह महीने से अधिक समय तक निर्वाचित हुए बिना कोई मंत्री पद पर कैसे रह सकता है। इस सवाल के बाद ही सरकार ने उनके लिए संवैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज कर दी थी।

हाल ही में भाजपा एमएलसी देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया था ताकि दीपक प्रकाश के लिए विधान परिषद में जगह बनाई जा सके। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद दीपक प्रकाश आधिकारिक तौर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य मनोनीत हो चुके हैं।

संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत किसी भी मंत्री को शपथ लेने के छह महीने के अंदर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी होता है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें उनके मंत्री पद को चुनौती दी गई थी।

बता दें कि दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के नेता और पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। उनके मंत्री पद को लेकर उठे संवैधानिक सवालों पर तत्काल राहत मिल गई है।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।