कांवरिया पथ 

आंखों पर पट्टी बांधकर डाक बम की यात्रा, कच्ची कांवड़िया पथ पर दिखी अनोखी शिवभक्ति

कच्ची कांवड़िया पथ पर एक शिवभक्त अपनी अनोखी भक्ति को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुधांशु बम आंखों पर पट्टी बांधकर डाक बम के रूप में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं।

By : Rani Thakur
आंखों पर पट्टी बांधकर डाक बम की यात्रा, कच्ची कांवड़िया पथ पर दिखी अनोखी शिवभक्ति

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
शंभू भगत / भागलपुर :
सावन के पावन महीने में बाबा भोलेनाथ के भक्त अपनी आस्था को अलग-अलग रूप में व्यक्त कर रहे हैं। कच्ची कांवड़िया पथ पर एक शिवभक्त अपनी अनोखी भक्ति को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुधांशु बम आंखों पर पट्टी बांधकर डाक बम के रूप में बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन यात्रा कर रहे हैं। 

सुधांशु बम वर्ष 2013 से लगातार सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम की यात्रा करते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करने का संकल्प लिया है उनका कहना है कि यह उनकी अटूट श्रद्धा और बाबा भोलेनाथ के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वे किसी व्यक्तिगत मनोकामना के लिए नहीं बल्कि केवल भक्ति और विश्वास के साथ यह कठिन यात्रा कर रहे हैं। 

सुधांशु बम का कहना है कि बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना बिना मांगे ही पूरी कर देते हैं इसलिए वे पूरे विश्वास और आस्था के साथ यह डाक बम यात्रा कर रहे हैं। सावन के दौरान कच्ची कांवड़िया पथ पर हर दिन ऐसे कई श्रद्धालु अपनी अनोखी भक्ति और कठिन संकल्प के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं। शिवभक्तों की यह आस्था और समर्पण हर किसी को भावविभोर कर रहा है
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।