कारावास की सजा

हत्या मामले में दंपती को सश्रम आजीवन कारावास, भाई की चाकू गोदकर हत्या का मामला

नवादा पकरीबरामा थाना क्षेत्र से जुड़े हत्या के एक मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम आनंद भूषण की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए पति-पत्नी को दोषी करार दिया।

By : Rani Thakur
हत्या मामले में दंपती को सश्रम आजीवन कारावास, भाई की चाकू गोदकर हत्या का मामला

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा पकरीबरामा थाना क्षेत्र से जुड़े हत्या के एक मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम आनंद भूषण की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए पति-पत्नी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ-साथ 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सजा पाने वालों में पकरीबरावां थाना क्षेत्र के धमौल निवासी विपिन ठाकुर और उसकी पत्नी सुशीला देवी शामिल हैं।

अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राम प्रसाद लाल ने पक्ष रखा। मामला पकरीबरावां थाना कांड संख्या 314/23 से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार, 9 जुलाई 2023 को विभीषण शर्मा अपने घर की छत पर सोया हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पहले चाकू से उसके हाथ की नस काट दी गई और इसके बाद शरीर पर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल विपिन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक की पत्नी राखी कुमारी ने पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में अपने भैसुर विपिन ठाकुर और उसकी पत्नी सुशीला देवी को आरोपित बनाया गया था।

अभियोजन के अनुसार, घटना से पहले आरोपित पक्ष का परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसी दौरान मृतक की पत्नी राखी कुमारी ने विपिन को पकड़कर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विभीषण शर्मा  को पकरीबरावां पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से अदालत में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का अवलोकन किया गया। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने विपिन ठाकुर और सुशीला देवी को हत्या का दोषी पाया। इसके बाद दोनों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई तथा अर्थदंड भी लगाया गया।

फैसले के बाद मृतक के परिजनों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। अदालत के इस निर्णय को हत्या के मामले में महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।