ब्रांडेड कंपनी के नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़

ब्रांडेड सिगरेट का बन रहा था डुप्लीकेट, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की सिगरेट व करोड़ों की मशीनें जब्त

फरार आरोपियों की तलाश जारी

By : Ark Sahuliyar
ब्रांडेड सिगरेट का बन रहा था डुप्लीकेट, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की सिगरेट व करोड़ों की मशीनें जब्त

चंद्र प्रकाश/न्यूज़11 भारत 
मुजफ्फरपुर/डेस्क:
मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी सरैया पंचायत के नंदलाल लुख्खी चौड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटीसी कम्पनी के गोल्ड फ्लैक नाम से बिकने वाले सिगरेट के डुप्लीकेट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रांडेड कंपनी के नाम पर संचालित एक अवैध सिगरेट निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की तैयार सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल तथा करोड़ों रुपये मूल्य की अत्याधुनिक मशीनें जब्त की गई हैं. पुलिस की रेड की भनक लगते ही फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर मौके से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री की तलाशी लेकर वहां मौजूद तैयार माल, कच्चे माल और मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया.

लगभग 12 लाख रुपये की तैयार सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल तथा करोड़ों रुपये मूल्य की मशीनें जब्त
मामले की जानकारी देते हुए पश्चिमी एसडीपीओ 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. जांच में पता चला कि फैक्ट्री में एक प्रसिद्ध ब्रांडेड कंपनी के नाम और कॉपीराइट का अवैध रूप से इस्तेमाल कर नकली सिगरेट का निर्माण किया जा रहा था. पुलिस ने मौके से लगभग 12 लाख रुपये की तैयार सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल तथा करोड़ों रुपये मूल्य की मशीनें जब्त की हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं संबंधित कंपनी की लीगल  टीम ने भी फैक्ट्री का निरीक्षण किया. टीम ने मौके पर जांच करने के बाद पूरे मामले की जानकारी कंपनी के मुख्यालय (हेड क्वार्टर) को दी. कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- पटना में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और BJP विधायक रोहित पांडेय के काफिले पर हमला, मंत्री ने बताया सुनियोजित साजिश

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.