न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में शनिवार और रविवार को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद फिर उन्हें घर लौटने में आसानी होगी।
शनिवार को दौड़ेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पाटलिपुत्र से सहरसा, पटना से भभुआ, पटना से बेतिया, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट, दानापुर से अररिया और पटना से सिवान के लिए कुल छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। दूर-दराज के अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके इसके लिए ये ट्रेनें रात के अलग-अलग समय पर रवाना होंगी।
रविवार को चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, रविवार को बख्तियारपुर-राजगीर, किऊल-गया, राजगीर-बख्तियारपुर, नवादा-झाझा, बक्सर-दानापुर, झाझा-पटना और गया-किऊल रूट पर 7 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
पटना रेल मंडल से इन ट्रेनों का परिचालन होगा
- पाटलिपुत्र जंक्शन से सहरसाः 27 जून को सुबह 5 बजे
- पटना जंक्शन से भभुआः 27 जून को सुबह 3 बजे
- पटना जंक्शन से बेतियाः 27 जून को सुबह 5 बजे
- पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णियाः 27 जून को सुबह 5.30 बजे
- दानापुर से अररियाः 27 जून को सुबह 6 बजे
- पटना जंक्शन से सिवानः 27 जून को सुबह 3 बजे
- बख्तियारपुर से राजगीरः 28 जून को सुबह 9 बजे
- किउल से गयाजीः 28 जून को शाम 4.30 बजे
- राजगीर से बख्तियारपुरः 28 जून को दोपहर 3 बजे
- नवादा से झाझाः 28 जून को शाम 4.45 बजे
- बक्सर से दानापुरः 28 जून को शाम 4.30 बजे
- झाझा से पटना जंक्शनः 28 जून को रात 9 बजे
- गयाजी से किउलः 28 जून को रात 9.30 बजे
समस्तीपुर रेल डिवीजन की छह स्पेशल ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 03217 (मधुबनी से सिवान): यह ट्रेन मधुबनी से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 22:00 बजे सिवान पहुंचेगी। यह ट्रेन दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होकर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03218 (दरभंगा से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन दरभंगा से 14:45 बजे खुलकर शाम 19:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसका रूट लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर रहेगा।
- गाड़ी संख्या 03219 (मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 15:00 बजे प्रस्थान कर शाम 18:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर और सोनपुर होकर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03220 (बापूधाम मोतिहारी से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से 15:00 बजे खुलकर रात 20:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह चकिया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03221 (पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 22:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर होकर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03222 (सुपौल से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन सुपौल से 14:45 बजे खुलकर रात 21:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसका रूट सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर रहेगा।