न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: आज 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस अपनी विशाल रैली का आयोजन कर रही हैं. यह रैली विशेष रूप से चुनाव आयोग (EC) और सरकार के खिलाफ अपने विरोध स्वरूप आयोजित की गई हैं. रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होंगे. इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी. बिहार से भी पार्टी के कई बड़े नेता रैली में शामिल होने पहुंचे हैं.
यह भी पढ़े: पटना एयरपोर्ट पर जारी है इंडिगो फ्लाइट का संकट, आज 8 उड़ानें हुई रद्द