न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कैबिनेट की जरूरी बैठक करेंगे। यह बैठक आज शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह कैबिनेट बैठक होगी।
कैबिनेट की इस जरूरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इस दौरान युवाओं से जुड़े कई प्रस्तावों पर अहम फैसला हो सकता है। साथ ही कई कल्याणकारी योजनाओं को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर सरकार मंथन कर सकती है।
बता दें कि इससे पहले 26 अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को रद्द कर दिया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि सम्राट कैबिनेट के फैसलों से कई वर्गों को बड़ी सौगात मिल सकती है।