Bihar News: बिहार में सड़क-पूलों को लेकर सख्त हुए सीएम सम्राट, कहा - अब गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

Bihar News: बिहार में सड़क-पूलों को लेकर सख्त हुए सीएम सम्राट, कहा - अब गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क उपलब्ध कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। इन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

bihar news  बिहार में सड़क-पूलों  को लेकर सख्त हुए सीएम सम्राट कहा - अब गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क:  बिहार में पुलों के गिरने, धंसने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा है कि सड़कों और पुलों के निर्माण की गुणवत्ता तथा उनके रख-रखाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की और इस दौरान पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये।

गुणवत्ता के साथ सड़कों-पूलों के निर्माण पर जोर

उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों के निर्माण तथा अनुरक्षण कार्यों के लिए आवश्यक राशि की उपलब्धता तथा प्रबंधन बेहतर ढंग से करें, ताकि सभी परियोजनाएं तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरी की जा सकें। राज्य के सभी पुलों का विशेषज्ञों से नियमित निरीक्षण तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा ऑडिट भी सुनिश्चित कराएं। सीएम ने आगे कहा कि मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का निर्माण समय से आगे बढ़ाएं।

इन परियोजनाओं की समीक्षा 

मुख्यमंत्री ने मुंगेर (सफियाबाद) बरियारपुर -सुल्तानगंज-भागलपुर- सबौर फोरलेन गंगा पथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड एन्यूटी मोड के तहत इस परियोजना पर काम करें। इस परियोजना के कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाएं, ताकि पूर्वी बिहार की संपर्कता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। परियोजना से क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को गति मिलेगी। बैठक में पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सड़कों और पूलों पर सीएम ने खुद लिया संज्ञान

भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के गिरने की घटना से पूरे बिहार की जनता को इसका खामियाजा झेलना पड़ रहा है। इस घटना से राज्य और सरकार दोनों की बदनामी भी खूब हुई। इससे पहले अगुआनी घाट पर निर्माणाधीन ब्रिज ध्वस्त हो गया। पिछले साल राज्य में पुल पुलिया के धंसने-टूटने के कई मामले सामने आए। राज्य के विभिन्न जिलों में सैकड़ों करोड़ की लागत से बने पुल उद्घाटन से पहले ही टूट गए या बेकार हो गए। ऐसे हालातों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुल और सड़कों के निर्माण पर खुद संज्ञान लेकर अफसरों को तत्पर रहने का निर्देश दिया है।
 

संबंधित सामग्री

परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

बिहार

परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News: सासाराम में दीवार ढहने से महिला की मौत, खाना बनाते वक्त हादसा

बिहार

Bihar News: सासाराम में दीवार ढहने से महिला की मौत, खाना बनाते वक्त हादसा

सासाराम के जहां बड्डी थाना क्षेत्र के मझुई गांव में कच्चा दीवार गिरने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। खाना बनाते वक्त मिट्टी का दीवार भरभरा कर गिर गया।

मीनाक्षी एम राय बनीं पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश,  राज्यपाल ने दिलाई शपथ

बिहार

मीनाक्षी एम राय बनीं पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मीनाक्षी एम राय ने आज पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Bihar News:  छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीकेज, 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

बिहार

Bihar News: छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीकेज, 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

छपरा के कोल्ड स्टोरेज के कूलिंग सिस्टम में अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। इसकी तीखी गंध और इसके संपर्क में आने पर आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, खांसी और घुटन की समस्या होने लगी।

मुंगेर में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

बिहार

मुंगेर में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

मुंगेर में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। तस्करों ने शराब को कुरकुरे के कार्टनों के बीच छिपा रखा था, ताकि जांच एजेंसियों