मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित स्कूलों का किया उद्घाटन

उद्घाटन

मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित स्कूलों का किया उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार की दोपहर तारापुर अंतर्गत किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना पहुंचे।

मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित स्कूलों का किया उद्घाटन 

सीएम सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क 
रोहित कुमार / मुंगेर :
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार की दोपहर तारापुर अंतर्गत किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना पहुंचे। जहां तारापुर विधानसभा क्षेत्र मे मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित उच्च विद्यालयो का समेकित उद्घाटन किया। मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, गणना उद्योग विभाग सह जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक राजीव सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज निपनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद सहित अन्य मौजूद थे। 

दोपहर 1:35 में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लोना में लैंड हुआ। जहां गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात स्थानीय लोगों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात रिमोट से सरस्वती विद्या निकेतन लोना में चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का समेकित उद्घाटन रिमोट से किया। मॉडल विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन में वर्ग में पहुंचकर शिक्षक से बच्चों को पढ़ाने के तौर तरीके के संबंध में जानकारी ली साथ ही वर्ग में उपस्थित बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने पढ़ाई संबंधी बातचीत की। 

विद्यालय में बच्चों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री आदर्श थाना हरपुर के लिए प्रस्थान कर गए। सड़क मार्ग से दोपहर 2:20 में मुख्यमंत्री हरपुर थाना पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने बूके देकर उनका स्वागत किया। जहां मुख्यमंत्री ने फीता काटकर आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने आदर्श थाना हरपुर के थाना अध्यक्ष कक्ष हाजत के अलावा भवन के सभी कमरों का बारीकी से निकलेगा अवलोकन किया। 

थाना भवन का अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री असरगंज के लिए प्रस्थान किये। मुख्यमंत्री असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय असरगंज में पठन-पाठन का शुभारंभ करेंगे साथ ही स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद करेंगे।

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।