स्टीमर सेवा

बिहारवासियों को सीएम सम्राट की बड़ी सौगात, निःशुल्क स्टीमर सेवा को दिखाई हरी झंडी

सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को नासरीगंज घाट से गंगा वन स्टीमर सेवा शुरू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

By : Rani Thakur
बिहारवासियों को सीएम सम्राट की बड़ी सौगात, निःशुल्क स्टीमर सेवा को दिखाई हरी झंडी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: 
राजू राज / दानापुर :
सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को नासरीगंज घाट से गंगा वन स्टीमर सेवा शुरू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नासरीगंज घाट से पानापुर घाट तक स्टीमर सेवा निःशुल्क शुरू किया गया है। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि यह सेवा दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दियारा के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब इस निशुल्क स्टीमर सेवा के शुरू होने से लोगों को सुरक्षित, सुगम और नियमित यातायात की सुविधा मिलेगी।

मंत्री रामकृपाल यादव ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों के नेतृत्व में दियारा क्षेत्र के विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि दियारा के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

स्टीमर सेवा शुरू होने से नासरीगंज और पानापुर दियारा के बीच प्रतिदिन आने-जाने वाले छात्रों, किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों को विशेष राहत मिलेगी। बारिश के दिनों में नाव पर निर्भरता कम होगी और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सकेगी। गंगा वन’ स्टीमर की क्षमता काफी बेहतर है। एक फेरे में करीब 200 यात्री यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा लगभग 25 मोटरसाइकिल और साइकिल भी एक साथ नदी पार कराई जा सकेंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है तथा पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्टीमर सेवा शुरू किए जाने पर  सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव, जिला प्रशासन और एसडीओ को बधाई दी है। 

संघ के अनोज कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने कहा कि गंगा में बढ़ते जलस्तर और तेज धारा के बीच नाव से सफर करना जोखिम भरा था, ऐसे में स्टीमर सेवा बड़ी राहत साबित होगी। स्टीमर सेवा बहाल होने की खबर से दियारा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री और एनडीए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सेवा से उनका सफर अधिक सुरक्षित होगा और समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी। मौके पर विधान परिषद अनामिका सिंह पटेल,  एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय, बीडीओ आलोक कुमार,भाजपा नेता ब्रजेश सिंह, गोरखनाथ शर्मा, शशि कुमार, संजय यादव, पूर्व पार्षद रुबी देवी, जेडीयू प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह, रिंकी कुशवाहा, रिंकी कुमार , जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों मौजूद थे।
 

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।