बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन! हाजीपुर में खुलेगा देश का तीसरा NIFTEM संस्थान,CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बिहार के हाजीपुर में 100 एकड़ में देश का तीसरा NIFTEM संस्थान खुलेगा। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र की इस सौगात से राज्य फूड प्रोसेसिंग का नेशनल हब बनेगा और नए रोजगार मिलेंगे।

By : Anshuman Parashar
बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन! हाजीपुर में खुलेगा देश का तीसरा NIFTEM संस्थान,CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (नीलकमल, पटना) :बिहार को फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) का नेशनल हब बनाने की दिशा में केंद्र की एनडीए सरकार ने एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल कर रख देगा। वैशाली जिले के हाजीपुर में देश के तीसरे NIFTEM (राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान) की स्थापना को हरी झंडी मिल गई है। यह पूरा संस्थान 100 एकड़ की भारी-भरकम जमीन पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के साथ बनकर तैयार होगा।

इस बड़ी सौगात की जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला नए और समृद्ध बिहार की बुनियाद बनेगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट कर क्या कहा?

सीएम सम्राट चौधरी ने इस बड़ी उपलब्धि को बिहार के विकास की नई रफ्तार बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:"बिहार को फूड प्रोसेसिंग का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। वैशाली जिले के हाजीपुर में देश के तीसरे NIFTEM की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो 100 एकड़ में विकसित होगा। यह संस्थान खाद्य प्रसंस्करण, रिसर्च, तकनीकी शिक्षा और उद्यमिता को नई ऊंचाई देगा। एनडीए सरकार का संकल्प स्पष्ट है— नए अवसर, नई रफ्तार, समृद्ध बिहार!"

क्यों गेमचेंजर साबित होगा यह संस्थान? जानिए 3 बड़े फायदे:

  • बिहार में बंपर पैदावार होने के बाद भी कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग की सही व्यवस्था न होने से फसलें बर्बाद हो जाती थीं। अब हाजीपुर में इस नेशनल इंस्टीट्यूट के खुलने से फसलों की प्रोसेसिंग स्थानीय स्तर पर होगी, जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी होना तय है।

  • फूड टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने वाले बिहार के छात्रों को अब दिल्ली-मुंबई नहीं भागना पड़ेगा। इस संस्थान के आने से राज्य के हजारों युवाओं के लिए डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

  • बिहार में जो लोग अपना फूड बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उन्हें इस संस्थान से वर्ल्ड-क्लास टेक्निकल सपोर्ट, ट्रेनिंग और गाइडेंस मिलेगी।

क्या है NIFTEM?

आपको बता दें कि NIFTEM देश में खाद्य तकनीक और प्रबंधन का सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम संस्थान माना जाता है। हाजीपुर में इसकी स्थापना होने के बाद बिहार पूरे देश में फूड प्रोसेसिंग का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। अब बिहार सिर्फ अनाज और फल उगाएगा नहीं, बल्कि उसकी ब्रांडिंग कर उसे दुनिया भर के बाजारों में बेचेगा भी।

संबंधित सामग्री

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए गुड न्यूज! 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए गुड न्यूज! 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भागलपुर दौरे पर, CM सम्राट चौधरी भी रहेंगे साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भागलपुर दौरे पर, CM सम्राट चौधरी भी रहेंगे साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे भागलपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे। 

पीएम मोदी जन्मदिन: बिहार में 'सेवा, संकल्प और समर्पण: सभी 38 जिलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया'

पीएम मोदी जन्मदिन: बिहार में 'सेवा, संकल्प और समर्पण: सभी 38 जिलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी की ओर से खास तैयारी की गई है।

बाढ़ पीड़ितों के बीच ट्रैक्टर से पहुंचे सीएम सम्राट और शिवराज, हवाई सर्वे करके भी लेंगे जायजा

बाढ़ पीड़ितों के बीच ट्रैक्टर से पहुंचे सीएम सम्राट और शिवराज, हवाई सर्वे करके भी लेंगे जायजा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।