CM नीतीश कुमार का सोशल मीडिया X पर ऐलान, डेयरी सेक्टर से बढ़ेगी ग्रामीण आय और महिला रोजगार

By : News11 Bharat
CM नीतीश कुमार का सोशल मीडिया X पर ऐलान, डेयरी सेक्टर से बढ़ेगी ग्रामीण आय और महिला रोजगार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में डेयरी उद्योग को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर जानकारी देते हुए बताया कि सात निश्चय-3 के तहत “कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि” लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य के हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन किया जाएगा. इसका उद्देश्य पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य दिलाना और उनकी आमदनी बढ़ाना है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के कुल 39,073 गांवों में से अब तक 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन हो चुका है. शेष सभी गांवों में अगले दो वर्षों के भीतर समितियां गठित करने का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया गया है. इससे राज्य में दूध उत्पादन बढ़ेगा और पशुपालकों की आय में सीधा इजाफा होगा.

सीएम नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि सात निश्चय-2 के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र पहले ही स्थापित किए जा चुके है. अब सात निश्चय-3 के अंतर्गत राज्य की सभी पंचायतों में भी सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में राज्य की 8053 पंचायतों में से 100 पंचायतों में सुधा दुग्ध केंद्र शुरू हो चुके है. शेष 7953 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए है.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर खुलने वाले नए सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी जीविका दीदियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किया जाएगा. इससे ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में डेयरी व्यवसाय के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इससे न केवल लोगों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि दूध और दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगी और राज्यवासियों के जीवन में समृद्धि लाने का काम करेंगी.

यह भी पढ़े: बिहार विधानसभा स्थापना दिवस पर आज व्याख्यानमाला, ओम बिरला से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक कई होंगे शामिल
 

संबंधित सामग्री

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक