न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: चिराग पासवान ने एक पॉडकास्ट में व्यक्ति द्वारा मारपीट और हत्या की आशंका से जुड़े कथित कबूलनामे पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने कई राजनेताओं का नाम लिया और उनके नाम का भी दुरुपयोग किया है। इस मामले में उनके खिलाफ अधिकृत शिकायत की गई है और दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
चिराग ने कहा कि किसी राजनीतिक व्यक्ति से मिलना-जुलना यह साबित नहीं करता कि वह उसे व्यक्तिगत रूप से जानता है। उन्होंने संजय आजाद के परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। चिराग पासवान ने कहा निशु और उनके परिवार के साथ मजबूती से LJPR खड़ी है उनके परिवार को उनको न्याय मिले..!
बिहार में बाढ़ पर चिंता
बिहार में बढ़ते जलस्तर पर चिराग पासवान ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राघोपुर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए स्थायी समाधान निकालने को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर योजना बनाने की बात कही।
तेजप्रताप यादव पर आरोपों पर बयान
तेजप्रताप यादव पर महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर चिराग ने कहा कि यदि आरोप निराधार हैं तो उनकी जांच होनी चाहिए। बिना तथ्यों के किसी के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।