आज 76वें वर्ष के हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बख्तियारपुर से सत्ता के शिखर तक का प्रेरक सफर

By : News11 Bharat
आज 76वें वर्ष के हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बख्तियारपुर से सत्ता के शिखर तक का प्रेरक सफर

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार को अपने जीवन के 76वें वर्ष में प्रवेश करेंगे. उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था. उनके जन्मदिन के अवसर पर राजधानी और राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, दो पोलो रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. दोपहर 12 बजे, विधानसभा के सामने स्थित सप्तमूर्ति गोलंबर से लव-कुश सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कल्याण बिगहा के लिए रवाना किया जाएगा.

शाम 6 बजे रवीन्द्र भवन में मुख्यमंत्री के प्रेरणादायी जीवन, संघर्ष और जनसेवा को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘मीर-ए-कारवां’ का विमोचन समारोह होगा. यह कार्यक्रम नवरस स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स और नीतीश विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति प्रस्तावित है.

बख्तियारपुर से नई दिल्ली तक का राजनीतिक सफर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल माना जाता है. बख्तियारपुर के छोटे कस्बे से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. उनके पिता कविराज रामलखन सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे. प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद नीतीश कुमार ने पटना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (वर्तमान NIT पटना) से विद्युत अभियंत्रण की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक नौकरी भी की, लेकिन समाज में बदलाव की चाह ने उन्हें राजनीति की ओर मोड़ दिया.

छात्र राजनीति से राष्ट्रीय पहचान तक
1970 के दशक में नीतीश कुमार ने छात्र आंदोलन के जरिए राजनीति में कदम रखा. वे जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़े और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की नींव पड़ी. 1980 और 90 के दशक में वे समाजवादी राजनीति के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे. नीतीश कुमार कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे. केंद्र सरकार में उन्होंने रेल मंत्री और कृषि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली. रेल मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को संरचनात्मक सुधारों और प्रशासनिक दक्षता के लिए याद किया जाता है.


कई दिग्गजों ने दी बधाई

यह भी पढ़े: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने NSUI की जीत पर दी बधाई
 

संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया