chapra news : छपरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी की बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

chapra news : छपरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी की बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया गिरोह, कई थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं मोटरसाइकिलें

chapra news  छपरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ 11 चोरी की बाइक बरामद 3 आरोपी गिरफ्तार

छपरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ |

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क 
पवन कुमार सिंह/ छपरा: बिहार के सारण जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनता बाजार थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही इस मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, चकदेह गांधी स्मारक के पास चेकिंग के दौरान एकमा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया।

जांच के दौरान जब वाहन के कागजात मांगे गए तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल भेलदी थाना क्षेत्र से चोरी की गई है। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर छापेमारी करते हुए एक अन्य आरोपी शंभू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इस पूरे मामले में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सभी बरामद बाइक विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की पाई गई हैं। इस संबंध में जनता बाजार थाना कांड संख्या 95/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों की जानकारी – 

निरंजन शाह उर्फ बुधन, पिता – जोगिंदर शाह, निवासी – चकदेह, थाना जनता बाजार, सारण
रामू कुमार, पिता – तारकनाथ, निवासी – भटवालिया, थाना जनता बाजार
शंभू कुमार, पिता – मदन राय, निवासी – चकदेह, थाना जनता बाजार, सारण

इसे भी पढ़ें- I-PAC ED raid : प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC पर ED की छापेमारी, राजनीतिक हलचल तेज

संबंधित सामग्री

Police Suicide Case Bihar : DIG ने प्रेम प्रसंग एंगल का किया खुलासा, दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

बिहार

Police Suicide Case Bihar : DIG ने प्रेम प्रसंग एंगल का किया खुलासा, दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

हाजीपुर के जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपने किराए के मकान में सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली, जिससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल

पटना में बड़ी कार्रवाई: 30 हजार कफ सिरप की बोतलें बरामद, एक गिरफ्तार

बिहार

पटना में बड़ी कार्रवाई: 30 हजार कफ सिरप की बोतलें बरामद, एक गिरफ्तार

पटना के रामकृष्णा नगर स्थित जकरियापुर गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर 30 हजार कफ सिरप बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि गोदाम मालिक समेत अन्य लोग फरार हैं और पुलिस जांच जारी है।

हाजीपुर में बड़ा हादसा: ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

क्राइम

हाजीपुर में बड़ा हादसा: ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

वैशाली जिले के जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बैंकमैन कॉलोनी स्थित उनके किराए के मकान में हुई बताई जा रही है।

माँ की उम्र 46 और बेटा 45 साल का, जननी को शिखर तक पहुंचाने की कहानी !

राजनीति

माँ की उम्र 46 और बेटा 45 साल का, जननी को शिखर तक पहुंचाने की कहानी !

पूत कपूत तो क्यों धन संचय, पूत सपूत तो क्यों धन संचय यह कहावत धन से अधिक संस्कारों और चरित्र को महत्व देने की सीख देती है।

‘CM निशांत’ की मांग हुई तेज, नीतीश-सम्राट के सामने गूंजे नारे !

राजनीति

‘CM निशांत’ की मांग हुई तेज, नीतीश-सम्राट के सामने गूंजे नारे !

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की मौजूदगी में कार्यक्रम के दौरान ‘CM निशांत’ के नारे गूंजने से बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।