कार्रवाई

CM सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, पेपर लीक गिरोह चलाने वाले पर लगेगा CCA

बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। 

By : Rani Thakur
CM सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, पेपर लीक गिरोह चलाने वाले पर लगेगा CCA

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब जिलाधिकारियों (DM) को असामाजिक तत्वों और संगठित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष प्रशासनिक और न्यायिक शक्तियां दी गई हैं।

इन बढ़ी हुई Bihar DM Powers के तहत, पेपर लीक से लेकर जमीन और बालू माफिया तक, 7 नए तरह के अपराधों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) लागू होगा। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सभी डीएम को यह अधिकार 25 सितंबर से 24 मार्च 2027 तक के लिए सौंपे गए हैं।

इस महत्वपूर्ण फैसले से अब जिलाधिकारी को यह अधिकार मिल गया है कि वे ऐसे अपराधी या असामाजिक तत्वों को, जिनसे शांति भंग होने या अपराध करने की आशंका हो, बिना लंबी अदालती प्रक्रिया के सीधे हिरासत में भेजने का आदेश दे सकें। यह कदम राज्य में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून का राज स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

इन 7 नए अपराधों पर भी लगेगा CCA का शिकंजा

संशोधित कानून में अपराध की कई नई और महत्वपूर्ण श्रेणियों को शामिल किया गया है। अब निम्न गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भी CCA के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकेगी:

  •     सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने या उसे भारी नुकसान पहुंचाने पर।
  •     पेपर लीक और संगठित कदाचार में शामिल होने पर।
  •     अवैध खनन करने पर।
  •     वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधों में।
  •     सोशल मीडिया पर जाति, धर्म, भाषा या समुदाय के नाम पर घृणा और शत्रुता फैलाने पर।
  •     मानव तस्करी में शामिल होने पर।
  •     विस्फोटक पदार्थ, हथियार, गोली या बम रखने अथवा इनके अवैध कारोबार में शामिल होने पर।


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।