नवादा में बस ने बाइक को मारी टक्कर, BMP जवान की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

By : News11 Bharat
नवादा में बस ने बाइक को मारी टक्कर, BMP जवान की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के रोड प्रखंड स्थित शेखपुरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान हर्षितपुर गांव निवासी शिवनंदन ठाकुर के लगभग 30 वर्षीय सबसे छोटे पुत्र मोती कुमार के रूप में हुई है. घायल बेटे का नाम जैकी कुमार बताया गया है.

परिजनों ने बताया कि बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मोती कुमार अपने बेटे के साथ सड़क किनारे गिर गए और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई. यह घटना तब हुई जब जवान मोती कुमार अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे.

मोती कुमार बक्सर के डुमरांव स्थित बीएमपी कैंप में तैनात थे. उन्होंने 2013 में बीएमपी में नौकरी शुरू की थी. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, साथ ही उनके बुजुर्ग माता-पिता भी है. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुलिस पास के पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की जांच कर रही है ताकि बस का पता लगाया जा सके. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़े: बिहार में राजस्व भूमि सुधार विभाग का बड़ा ऐक्शन, तीन अधिकारियों को किया निलंबित
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई