बंटी अपहरण-हत्याकांड

अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठा बंटी का परिवार: मिलने पहुंचे पीके और पप्पू यादव, तेज हुई सियासत

पटना के बहुचर्चित बंटी यादव हत्याकांड में अब न्याय की लड़ाई सड़क पर उतर आई है। पीड़ित परिवार आज से अपने घर के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गया है। <br/>

By : Rani Thakur
अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठा बंटी का परिवार: मिलने पहुंचे पीके और पप्पू यादव, तेज हुई सियासत

बंटी यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर और पप्पू यादव

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
पटना के बहुचर्चित बंटी यादव हत्याकांड में अब न्याय की लड़ाई सड़क पर उतर आई है। पीड़ित परिवार आज से अपने घर के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गया है। इस बीच मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सरकार व पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। 

फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो : प्रशांत किशोर 

इस मौके पर प्रशांत किशोर ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद पुलिस ने दो दिनों में बंटी यादव को खोज निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नामजद सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले और मामले में लापरवाही बरतने वाले जक्कनपुर और कोतवाली थाना के पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का भी आरोप लगाया।

पप्पू यादव ने दिया न्याय का भरोसा 

इस दिन पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सरकार, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अपराधियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए नौकरी, मुआवजा और सुरक्षा की मांग उठाई। अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर संगठित अपराध और अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि बंटी यादव हत्याकांड में पहले ही आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की थी, फिर भी कार्रवाई में देरी की गई। पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि आखिर एक सप्ताह बाद पुलिस को कार्रवाई की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि मृतक की छवि खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले 16 जुलाई को भी पप्पू यादव ने बंटी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी और न्याय दिलाने का भरोसा जताया था। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।